May 21, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जनवरी 2023। सीकर सांसद सुमेधानंद स्वामी आज श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे व भाजपा किसान मोर्चा की संभाग प्रभारी लकेश चौधरी से मुलाकात की। चौधरी ने उनका स्वागत सम्मान किया व स्वामी जी ने किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने के विषय पर चर्चा की। लकेश चौधरी ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के किसानों के लिए मिट्टी पानी की जांच को लेकर यहां लेबोरेट्री की व्यवस्था करवाने के लिए केंद्र सरकार से सहयोग करवाने की अपील स्वामीजी से की। सांसद ने इस संबंध में कृषि राज्य मंत्री से बात करने का आश्वासन दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सांसद सुमेधानंद स्वामी श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे व भाजपा की लकेश चौधरी से मुलाकात की।