May 20, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जनवरी 2023। सोमवार शाम अभिनव राजस्थान पार्टी के डॉक्टर अशोक चौधरी की अध्यक्षता में श्रीडूंगरगढ़ के कार्यकर्ताओं की चौपाल रखी गयी। चौधरी ने जनता के अधिकारों के बारे में जानकारी देते हुए जनता में जागरूकता लाने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया। चौधरी ने कहा कि राजस्थान में लगभग 72 लाख बीघा बंजर जमीन को सरकार मनरेगा से जोड़ कर मूक, बेसहारा गौवंश के चारागाह विकसित कर सकती है जिससे बेसहारा गौवंश को बचाया जा सकेगा। चौधरी ने कहा कि किसानों को फसल बीमा के फायदे दिलवाने, ट्रांसफार्मर 72 घण्टो में देने के प्रयास सरकार को करने चाहिए। उन्होंने बताया कि हजारों सक्रिय नागरिकों ने गौवंश की रक्षार्थ मुख्यमंत्री के नाम डाक से पत्र लिख कर भेंजे है। इस दौरान चौपाल में बजरंग बिश्नोई, प्रेमसुख हुड्डा, रेंवत सिंह, श्रवण सिंह पुंदलसर, रूप सिंह, इन्द्र सिंह, प्रहलाद सिंह, जुगल सिंह, जेपी शर्मा, संजू शर्मा, धनपत सारण, दीपेंद्र शेखावत, रामवतार सिंह, चांदाराम नायक, बलवंत नाई, भंवरलाल नाई, लक्ष्मण सिंह बनवारी स्वामी सहित अनेक सक्रिय सदस्य मौजूद रहे।