May 20, 2026
123456

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जनवरी 2023। कस्बे के निवासी एडवोकेट चंद्रप्रकाश बारूपाल ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल करते हुए डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। इस उपलब्धि पर उनके मित्रों व परिजनों द्वारा बारूपाल को बधाइयां दी जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संभवतः बारूपाल ये सफलता हासिल करने वाले कस्बे के पिछड़े वर्ग के पहले युवा है। बारूपाल ने “कमजोर वर्ग और दलितों के लिए मानवाधिकारों का सार्वभौमिक संरक्षण: एक भारतीय न्यायिक, सामाजिक और विधायी परिप्रेक्ष्य(एक विश्लेषणात्मक अध्ययन)” विषय पे अपना शोध कार्य पूर्ण कर पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। बारूपाल ने बताया कि अपने शोध प्रबंधन में भारतीय समाज के कमजोर वर्गों, विशेष रूप से दलित व अल्पसंख्यकों के मानवाधिकारों की दशा और दिशा तथा गैर सरकारी संगठनों की इन वर्गों के मानवाधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन में भूमिका को विशेष रूप से रेखांकित किया है। बारूपाल ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 21 में प्रदत्त अधिकारों की उपलब्धता राज्य द्वारा गारंटी के साथ करवाए जाने के साथ अनुच्छेद 39 ए में प्रदत्त मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध करवाने का सवैधानिक उपचार पीड़ित पक्षों के मानवाधिकारों की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा सुरक्षा के लिए कानूनी सहायता उपलब्ध करवाने