May 20, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जनवरी 2023। एक 19 वर्षीय युवती 8 जनवरी की सुबह अपने घर से बिना बताए निकल गई और अभी तक लौट कर नहीं आयी है। दो दिन से पिता ने सभी रिश्तेदारों के यहां व गांव में ढूंढ लिया है परन्तु युवती का कुछ पता नहीं चल पाया है। हैरान पिता ने आज श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच गुमशुदगी दर्ज करवाई है। गांव मोमासर निवासी दुलाराम मेघवाल ने पुलिस से अपनी 19 वर्षीय बेटी सीमा को ढूंढ लाने की गुहार लगाई है। मामले की जांच हेडकांस्टेबल सुरेश कुमार को सौंपी गई है।