May 20, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जनवरी 2023। पंचायत समिति सभागार में कल गुरूवार को 11 बजे से जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में जिलाकलेक्टर के भाग लेने की सूचना भी है। सभी विभागों के प्रमुखों को पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों एवं संपर्क पोर्टल की रिपोर्ट के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है। आमजन अपनी समस्यायों की शिकायत लेकर समाधान के लिए जनसुनवाई में शामिल हो सकते है।