August 29, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जनवरी 2023। क्षेत्र के गांव समंदसर में 13 जनवरी से शुद्ध देशी कबड्डी उत्सव का आयोजन किया जाएगा। ग्रामीणों द्वारा श्रीभोमिया जी खेल मैदान पर श्रीभोमिया जी कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के प्रमुख व्यवसायी ईमिलाल गोदारा विशिष्ट अतिथि होंगे। आयोजक दल ने तैयारियां प्रारंभ कर दी है व जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा और प्रथम पुरस्कार 11 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 5100 रुपए, तृतीय पुरस्कार 2100 रुपए की नगद राशि व ट्रॉफियां दी जाएगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन सरपंच धन्नी देवी करेगी व उनके साथ लखासर सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन खिलेरी, उप सरपंच रूघाराम, पूर्व सरपंच पोमाराम, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मांगीलाल, माइनिंग ऑफिसर अर्जुनराम उपस्थित रहेंगे। गांव में प्रतियोगिता को लेकर जबरदस्त उत्साह है और बता देवें समंदसर के युवाओं की कबड्डी टीम का प्रदर्शन भी शानदार रहा है। पिछले दिनों आस पास के इलाके में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिताओं में लगातार विजय हासिल कर रही है और ऐसे में यहां युवाओं के हौसले बुलंद है।