






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जनवरी 2023। कस्बे के आडसर बास वार्ड 29 में स्थित हरिरामजी मंदिर प्रांगण में आयोजित 9 दिवसीय रामकथा की पूर्णाहुति शोभायात्रा के साथ हुई और इस मौके पर श्रद्धालुओं ने जम कर जयकारे लगाए। कथावाचक पंडित मुकेश जोशी ने राम भक्ति ओर राम चरित्र को जीवन मे उतारने की प्रेरणा दी। समापन से पूर्व कथा में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, आरएलपी नेता विवेक माचरा, भाजपा किसान मोर्चा संभाग प्रभारी लकेश चौधरी, कई पार्षद पहुंचे और कथा व्यास को नमन किया। मोहल्लेवासियों द्वारा अतिथियों का अभिनन्दन किया गया। समापन पर कथावाचक महाराज का अभिनंदन भी किया गया।




