May 21, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जनवरी 2023। स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में महापुरूष समारोह समिति द्वारा सोमवार को जयपुर पब्लिक स्कूल के प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें संगीत क्षेत्र में मुनीर अली, वित्तीय प्रबंधन क्षेत्र में राकेश ओला, खेल क्षेत्र में निशा तोलम्बिया, चिकित्सा के क्षेत्र में प्रदीप पाण्डे और समाजसेवा के क्षेत्र में सुरेश भादानी को समिति द्वारा युवा रत्न सम्मान दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीगोपाल राठी ने की एवं मुख्य अतिथि तुलसीराम चोरड़िया रहे। मुख्य वक्ता राजकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डाक्टर चंद्रशेखर कच्छावा ने स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र के बारे में व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रमेश कुमार बिहाणी रहे एवं मंच संचालन विजयराज सेवग ने किया। इस दौरान एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य, भंवरलाल भोजक, निर्मल पुगलिया, कुम्भाराम घिंटाला, मनोज डागा, विजय महर्षि, रमेश बासनीवाल, रमेश प्रजापत, श्रवणकुमार भाम्भू, ललित बाहेती, माहेश्वरी महिला सेवा समिति की सदस्य भी मौजूद रहीं।

श्रीडूंगरगढ टाइम्स। संगीत क्षेत्र में दिया गया मुनीर खान को युवा रत्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वित्तिय प्रबंधन में क्षेत्र में युवा रत्न बने राकेश ओला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चिकित्सा क्षेत्र में युवा रत्न बने प्रदीप पांडे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खेल क्षेत्र में युवा रत्न सम्मान पाया निशा तोलंबिया ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समाजसेवा क्षेत्र में युवा रत्न दिया गया सुरेश भादाणी को।