May 20, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जनवरी 2023। सर्द रातों में रजाईयों में दुबकने की मजबूरी चोरों के लिए सुनहरा मौका बना रही है। सर्दी का फायदा उठा कर क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। रविवार रात को तो चोरों ने एक खेत के अंदर, गैराज में खड़ी गाड़ी चुरा ले जाने का दुस्साहस किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव सातलेरां के राजूराम जाट की बोलेरों कैम्पर गाड़ी उसके हाईवे के पास स्थित खेत में खड़ी थी। राजूराम खेत में बने गैराज में गाड़ी खड़ी कर सो गया था एवं सोमवार सुबह उठा तो देखा कि गाड़ी वहां नहीं थी। गाड़ी के पास एवं खेत में चार अज्ञात लोगों के पैरों के निशान भी मिले है। चोर इससे पहले घर में घुसे एवं घर में से गाड़ी की चाबी एवं गेट पर लगे तालों की चाबी चुराई। चाबी से गेट का ताला खोल कर गाड़ी ले गए। इस संबध में राजूराम की परिवाद पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।