May 21, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जनवरी 2023। बिना हेलमेट व ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के कारण प्रति वर्ष सैंकड़ो युवा सड़क पर अपनी जान गंवा देते है। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतिम दिन आज सीकर बीकानेर हाइवे टीम ने जयपुर रोड हाइवे एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें जयनारायण पुलिस थाने का सहयोग रहा। उदयरामसर टोल प्लाजा के पास जयपुर बाईपास चौराहे पर पुलिस व टोल कर्मियों ने बिना हेलमेट बाइक सवार को हेलमेट पहनाए और ट्रैफिक नियमों का पालन करने का सख्त संदेश देते हुए उन्हें फूल व चॉकलेट देकर स्वागत किया गया। इस पर अनेक युवा शर्मिंदा होते नजर आए और जब बिना हेलमेट के जान गंवाने वालों का आंकड़ा उन्हें बताया गया तो युवाओं ने हेलमेट पहनने का संकल्प लिया। यहां वाहन चालकों को रोड सेफ्टी व अवेयरनेस के बारे में बताते हुए यातायात नियमों कि अनिवार्यता से पालना करने हेतु समझाईश की गई। इस दौरान जेएनवी पुलिस थाना से एसआई महेश कुमार, एचएम रोहिता, प्रेम सिंह, धर्मपाल व टीम और सीकर बीकानेर हाईवे कि तरफ से अनिल कुमार, राधेश्याम कुमावत, सुनील सिंह व हाईवे टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने समझाया बच्चों को, बड़ों को पहनाए हेलमेट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। थानाधिकारी अशोक विश्नोई के निर्देशन एसआई बलवीर सिंह, हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश, कांस्टेबल सुरेश कुमार, राकेश कुमार ने श्रीकन्हैयालाल सिखवाल राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बच्चों को हेलमेट का प्रयोग करने व अपने घर में सभी बड़ों से हेलमेट का प्रयोग करवाने की प्रेरणा दी। बलवीर सिंह ने सड़क सु्रक्षा सप्ताह के बारे में जानकारी देते हुए दैनिक जीवन में सड़क पर चलने के आवश्यक नियमों के बारे में बताया। सुरेश कुमार ने हेलमेट व सीट बेल्ट का महत्व बताया। वरिष्ठ अध्यापक रामप्रताप जाखड़ ने वाहन गति सीमा में ही वाहन चलाने की बात कही। संस्था प्रधान विमला गुर्जर ने सभी का आभार जताते हुए बच्चों को जागरूक रहने व घर में सभी को इन नियमों के बारे में जानकारी देने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्री कन्हैयालाल सिखवाल राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने दी बच्चों को सड़क पर चलने के नियमों की जानकारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टोल कर्मियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम जेएनवी थाना पुलिस का रहा सहयोग।