May 20, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जनवरी 2023। पाला पड़ने से हुए नुकसान की विशेष गिरदावरी के आदेश राज्य सरकार ने समस्त जिलाकलेक्टर को जारी कर दिए है। विशिष्ट शासन सचिव विश्व मोहन शर्मा ने आदेश जारी कर विशेष गिरदावरी करवा शीघ्र रिपोर्ट सीधे आपदा व प्रबंधन एवं सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग को भिजवाने के निर्देश दिए है। ध्यान रहें श्रीडूंगरगढ़ अंचल सहित बीकानेर जिले में पाला पड़ने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। सरसो, जीरा व इसबगोल की फसल बर्फ जमने से काली पड़ गयी है। किसान नुकसान की गिरदावरी व मुआवजे की मांग कर रहें थे। ऐसे में श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारी लाल महिया ने मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री को पत्र भेजकर फोन पर विशेष गिरदावरी करवाने की मांग की तथा भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष पूनमचन्द नैण ने जिला कलेक्टर को तथा आरएलपी नेता डॉक्टर विवेक माचरा ने उपखंड अधिकारी से गिरदावरी करवाने व किसानों को नुकसान का मुआवजा दिलवाने की मांग की।