






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जनवरी 2023। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। यहां नेशनल हाइवे 11 पर बेनिसर के पास स्थित फेक्ट्री में उसी में काम करने वाले चार कार्मिको ने गत 22 दिसम्बर से चुना लगाया और करीब 15 क्विंटल मैथी और 17 कट्टे मूंगफली गोटा चुरा लिए थे। मालिक को पता लगने पर फैक्ट्री मालिक महेंद्र सिंह ने कार्मिक दाउसर निवासी श्रमिक सलीम और उसके साथी सिकन्दर, अमजद व बाबू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया दिया। मामले के अनुसंधान अधिकारी आवड़दान ने मामले में त्वरित जांच करते हुए बुधवार को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।




