May 20, 2026
123

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 फरवरी 2023। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का विस्तारित रूप हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की पदयात्रा श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भी जोर पकड़ रही है। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा की अगुवाई में कांग्रेस द्वारा रविवार को गांव पूनरासर व राजपूरा में यह यात्रा निकाली जाएगी। कांग्रेसी नेता केशराराम गोदारा ने बताया कि यात्रा में कांग्रेस के श्रीडूंगरगढ़ एवं सूडसर दोनो ब्लाक से पार्टी कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि शामिल होगें व हाथ से हाथ जोड़ कर लोगों को पार्टी की रीती निती की जानकारी देते हुए देश में नफरतें मिटानें व मोहब्बत बढ़ाने की मुहिम को आगे बढ़ाएगें।