May 21, 2026
123

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 फरवरी 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के मोमासर बास में एक युवक द्वारा अपने ही पडोस में रहने वाली एक नाबालिग बालिका को बहला फुसला कर भगा लिया गया लेकिन परिजनों और पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए बालिका को कस्बे से 725 किमी दूर अहमदाबाद से बरामद कर लिया है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बालिका गत 31 जनवरी की शाम करीब 6 बजे अपने घर से गायब हो गई थी। बालिका के पिता ने 1 फरवरी को अपने पड़ोस में रहने वाले युवक के खिलाफ नामजद अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस ने युवक व बालिका की तलाश की तो पता चला कि दोनों अहमदाबाद की और ट्रेन से गए है। इस पर बालिका का एक भाई अहमदाबाद रहता था व उसे सूचित किया गया। उस भाई ने ट्रेन से उतरते ही बालिका को दस्तेयाब कर लिया और परिजनों व पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने रविवार को बालिका के बयान लिए ओर बालिका गृह बीकानेर में छोड़ा गया। बालिका के न्यायाधीश के समक्ष बयान मंगलवार को होंगे। बहला फुसला कर अपहरण करने के मामले में पुलिस ने पोक्सो एक्ट भी जोड़ दिया है और जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।