May 20, 2026
0000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 फरवरी 2023। क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में लगातार भेड़ बकरी चोरी के बढ़ते मामलों में ग्रामीण परेशान है। भेड़ बकरी चोरी की वारदातों में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राकेश कुमार ने बताया कि शाहरूख व शौहीद निवासी नेछवा जिला सीकर को आज रतनगढ़ जेल से गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को चोरी के मामले में कोर्ट में पेश किया गया है तथा 24 फरवरी तक दोनों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। दोनों आरोपियों से पुलिस चोरी की अन्य जानकारी प्राप्त करने का प्रयास करेगी।