August 30, 2026
00000101010100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मार्च 2023। बुधवार शाम को अपने खेत में बनी ढाणी में मानसिक रूप से परेशान नाबालिग युवती ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। गांव बिग्गाबास रामसरा निवासी रामकरण जाट ने मर्ग दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसके छोटे भाई भागीरथ की पुत्री 16 वर्षीय अनिता ने बुधवार को ढाणी में ही फंदा लगा लिया। उसके भाई ने उसे देखा तो परिजन उसे लेकर श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय दौड़े। यहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। एएसआई पूर्णमल ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।