May 20, 2026
00000101010100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मार्च 2023। होलिका दहन के साथ ही बुधवार को गणगौर का पर्व प्रारंभ हो गया है। घर घर युवतियों व महिलाओं में जबरदस्त उल्लास का माहौल है और गली गली गणगौर पूजन के आयोजन हो रहें है। अलसुबह से गीत गूंज रहें है और हरी दूब लेने जाती युवतियों ने नई रीति में एक जैसे रंग के ड्रेस कोड बनाकर पहनी जा रही है। नवविवाहित लड़कियां भी उल्लासित होकर पूजन में भाग ले रही है। बता देवें होली के दूसरे दिन से इस पर्व की शुरुआत हो जाती है, जो चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि तक गणगौर के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष गणगौर पूजन 8 मार्च से शुरू होकर 24 मार्च तक की जाएगी। https://www.facebook.com/100063778070450/posts/642548757881054/

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ड्रेस कलर कोड बनाकर कर रही है पूजन, गा रही है गीत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवतियां व महिलाओं में उत्साह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवतियां गीत गाते हुए कर रही है गणगौर पूजन।