August 30, 2026
IMG-20230312-WA0009

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मार्च 2023। भाजपा नेता व महंत प्रतापपुरी जी के शनिवार शाम श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। भाजपा नेता विनोदगिरी गुसाई ने बताया कि महंत जी रतनगढ़ स्थित एक गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने जाते हुए श्रीडूंगरगढ़ में श्रद्धालुओं व भाजपाइयों से मिले। प्रतापपुरी जी ने धर्म के मार्ग पर चलने व गौसेवा से जुड़ने का आग्रह उपस्थित नागरिकों से किया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के तोलाराम जाखड़, पार्षद जगदीश गुर्जर, जगदीश मूंधड़ा, सुभाषचंद्र शास्त्री, मनोज अग्रवाल, कुम्भाराम घिंटाला, लक्ष्मीनारायण भादू, नवरत्न राजपुरोहित सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के प्रबुद्ध जनो ने किया संत प्रतापपुरी महाराज का स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के भाजपा नेता ने किया संत का अभिनंदन।