May 20, 2026
IMG-20230312-WA0024

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मार्च 2023। भाईयों व पीहर की सुख समृद्धि के लिए गणगौर पूजन के दौरान आने वाले रविवार को युवतियां व्रत रखकर सूरज पूजन करती है। खेजड़ी के नीचे बैठ कर कथा कहानी सुनी व सूरज भगवान को अर्घ्य दिया। नाविवाहित युवतियों सूरज व्रत का उद्यापन किया। महिलाओं ने सज धज कर झूले झूलने की रीति भी निभाई। बता देवे गांव गुवाड़, गली मौहल्ले में जनसामान्य के बीच 16 दिवसीय गणगौर उत्सव का उत्साह व महिला वर्ग में व्रत पूजन का उल्लास छाया हुआ है। महिला वर्ग सोलह श्रृंगार के साथ रीति रिवाजों का निर्वहन करते हुए सामूहिक पूजन व गीत गायन में व्यस्त है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नवविवाहित युवतियों ने किया उद्यापन, बिग्गा बास में सुनी कथा कहानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सातलेरा में महिलाओं ने किया पूजन। (फोटो- मालाराम तावनिया)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीण अंचल में संपन्न हुई सूरज पूजा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गणगौर के अवसर पर झूला झूलने का रिवाज भी निभाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवतियों ने उत्साह के साथ किया सूर्य पूजन।