






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मार्च 2023। विवाह समारोह के दौरान हम सभी बीरो भात भरण न आयो.. गीत सुनते है और आंखों के सामने बहन भाई के भाव भरें दृश्य सामने आ जाते है। आज गांव दुसारना पंडरिक निवासी गोदारा परिवार के भंवरलाल, राजू, श्रवण, रामनिवास अपने ही गांव के मेघाराम नाई के साथ गांव कालू निवासी उनकी बहन भादादेवी नाई के घर मायरा भरने गए। गोदारा भाईयो ने बहन की आर्थिक स्थिति देखकर विवाह में मदद के लिए हाथ बढ़ाते हुए 51000 रुपये नगद की राशि सौंपी। बहन सहित उसके ससुराल वालों ने और ग्रामीणों ने गोदारा भाईयों का आभार जताया। गांव दुसारना पंडरिक में भी घटना की चर्चा हो रही है और ग्रामीण बहन की मदद करने के लिए बधाई दे रहें है।




