May 20, 2026
IMG-20230312-WA0075

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मार्च 2023। भाजपा नेता व महंत प्रतापपुरी जी महाराज ने आज श्रीडूंगरगढ़ का दौरा किया। वे सेवाधाम पहुंचे व बच्चों से मिले। स्वामीजी ने बच्चों को सत्य के मार्ग पर चलकर देश का सच्चा नागरिक बनने की प्रेरणा दी। महंत भाजपा नेता विनोदगिरी गुसाई के घर व जयपुर पब्लिक स्कूल भी गए। दोनों स्थानों पर उनका स्वागत सम्मान किया। महंत जी थेह पहुंचे और सन्त मोनी बाबा लक्ष्मणपुरी महाराज से मिले और आशीर्वाद लिया। इस दौरान विनोद गिरी गुसाई, सुभाषचंद्र शास्त्री, कुम्भाराम घिंटाला, पवन गोयतान, सत्यनारायण सैन, पूर्व पार्षद किशोरगिरी, दान गिरी, गंगाजल गिरी, शिवप्रसाद बिहानी, श्याम सुंदर बाहेती, घनश्याम गिरी, राम गिरी, श्याम गिरी, डॉक्टर चंद्रप्रकाश बारूपाल, आशाराम पारीक उनके साथ रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेवाधाम में विद्यार्थियों को महंत ने सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। थेह में किये दर्शन, लिया संतो का आशीर्वाद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा नेता ने किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेपीएस में किया स्वागत, स्कूल का निरीक्षण किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक श्रद्धालुओं ने महंत से मिलकर लिया आशीर्वाद।