






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मार्च 2023। बुधवार को युवतियों ने गणगौर का श्रृंगार किया व शाम से देर रात धूमधाम से गौर का घुड़ला घुमाया। गली गली में ढोल बजाने वालों को बुलाया गया और सज धज कर युवतियों खूब नृत्य किया। घर घर पहुंची गणगौर का फूलों से स्वागत कर महिलाओं ने खूब गीत गाए। हर घर प्रसाद भोग लगाकर वितरित किया गया व हर्षोल्लास से गौर सखियों ने आनंद लिया। बता देवें बुधवार से शाम को भी गणगौर की पूजा आरती प्रारंभ हो गयी है।


















