






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मार्च 2023। बढ़ते ध्वनि प्रदूषण की चिंता देश व विश्व के अनेक संगठन कर रहें है और आजकल तो बेवजह हॉर्न बजाकर भी ध्वनि प्रदुषण नहीं करने की अपील ये संगठन व समाज चिंतक कर रहें है। ऐसे में टैक्सियों से गूंजने वाले गाने का शोर अनेक नागरिकों को खासा परेशान करता है। बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ के घुमचक्कर पर तेज आवाज में अपनी टैक्सी में गाने बजाना एक युवक को मंहगा पड़ा। हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह ने कार्रवाई करते हुए 21 वर्षीय युवक आदिल खां को पकड़ कर थाने पहुंचाया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया व स्पीकर व यूएसबी कार्ड जब्त कर लिए। जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान को सौंपी गई है।



