May 21, 2026
0000000101010100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मार्च 2023। गत दिनों श्रीडूंगरगढ़ बाजार में दुकानदार की नजरों से बचकर सामान चोरी करने के कई मामले सामने आए है। छोटी छोटी इन चोरियों को क्षेत्र के नागरिकों में नैतिक पतन के तौर पर देखा जा रहा था एवं श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा क्षेत्र में बन रहे अपराध के माहौल के खिलाफ नैतिकता के उत्थान का माहौल बनाने के प्रयास के तहत इन घटनाओं की सीसीटीवी फुटेज के साथ खबरें प्रकाशित की गई थी। क्षेत्र के हर गांव, हर ढाणी तक श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की पहुंच है एवं जागरूक पाठकों के कारण इन वीडियो फुटेज में दिखे चोरों की पहचान भी हो गई है। गत दिनों ट्रिन ट्रिन मोबाईल हाऊस में हुई मोबाईल की चोरी एवं कस्बे के रामस्नेही सुपर मार्केट में चोटिया क्लोथ स्टोर में हुई पेंट की चोरी, इन दोनो मामलों में चोरों की पहचान हो गई एवं चोर व चोर के परिजन दुकानदारों के पास पहुंच कर अपनी गलती स्वीकार कर चुके है। दोनों ही मामलों में दुकानदार को पैसे दे दिए गए है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स क्षेत्र के लोगों से अपील करता है कि छोटे छोटे लालच में अपना ईमान खराब ना करें एवं ईमानदारी के साथ जीवन को आगे बढ़ा कर क्षेत्र में नैतिकता के उत्थान का माहौल बनाए। दोनों ही दुकानदारों ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की प्रशंसा करते हुए आभार जताया है।