






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मार्च 2023। गांव मोमासर में नाहटा परिवार ने वार्ड 8 के शिवालय बास में आमजन की सुविधा के लिए जल प्याऊ का निर्माण करवाया। स्व. कमला देवी पत्नी स्व. दौलतराम नाहटा की स्मृति में उनके पुत्र करणीदान व किशनलाल द्वारा प्याऊ का निर्माण करवाया है। पूजा अर्चना के साथ रविवार को प्याऊ का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण के बाद सरपंच सरिता देवी व उपसरपंच जुगराज संचेती ने नाहटा परिवार का जनहित में योगदान देने पर आभार प्रकट किया। इस दौरान पुष्पा नाहटा, मनोज संचेती, मुकेश नाई, तेजपाल सारण, पवन सैनी, मनफूल गोदारा, प्रभुराम, खियाराम, गोपीराम नाई, नानूराम नाई, भागीरथ नाई, सुमित व बजरंग नाई, कालूराम प्रजापत, सुमेराराम प्रजापत, चेतन प्रजापत, चंदुराम सारण, नानक प्रजापत, बालू सिंह सहित नाहटा परिवार के सदस्य व अनेक मोहल्लेवासी उपस्थित रहें। नाहटा परिवार ने सभी का आभार जताया।






