May 20, 2026
0000000101010100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मार्च 2023। विभिन्न स्थानों पर संगीतमय सुंदरकांड के पाठ करने वाली क्षेत्र की प्रमुख मंडलियां नववर्ष के स्वागत में एक साथ एक स्थान पर गौसेवार्थ सुंदरकांड का पाठ करेंगी। हिन्दू नववर्ष के स्वागत में 21 मार्च मंगलवार को मातुश्री भवन के पास हाईस्कूल रोड पर समस्त सुंदरकांड मंडलियों द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। आयोजन में प्राप्त धनराशि गौ ग्रास में समर्पित की जाएगी। आयोजन में भवानी विष्णु एंड पार्टी, हनुमान कुदाल एंड पार्टी, पंडित कैलाश सारस्वत की सुंदरकांड मण्डली, चुरा एंड पार्टी, व्यास एंड पार्टी, जय हनुमान मंडली बिग्गाबास, गौ स्वार्थ सुन्दरकाण्ड मंडली, गांव बिग्गा से मुकसा एंड पार्टी सहित अनेक सुंदर कांड वाचक शामिल होंगे। आयोजन में समाजसेवी बृजलाल तावनिया व जैन स्टोर का सहयोग रहेगा। आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त हनुमान प्रेमियों से सुंदरकांड में भाग लेने की अपील की है।