May 20, 2026
21

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मार्च 2023। आजकल सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो लगाने या उस पर कमेंट करने, शेयर लाइक करना भी युवाओं को महंगा पड़ रहा है। पुलिस ऐसे युवकों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है व जेल की हवा खिला रही है। पक्षी उड़ाने वाली टोईज बंदुक के साथ व्हाट्सएप पर फोटो लगाने वाले एस युवक को सेरूणा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। एएसआई राजकुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव सांवतसर निवासी हाल निवासी कोटासर रोही 35 वर्षीय सुभाष पुत्र भंवरलाल विश्नोई ने अपने व्हाट्सएप पर हथियार के साथ फोटो डाली हुई थी। जिससे आमजन में भय पैदा हो रहा था तो युवक को थाने में तलब किया गया। सुभाष थाने पहुंचा व पूछताछ के दौरान उग्र हो गया। सुभाष पुलिसकर्मी के साथ मारपीट पर उतारू हो जाने पर एएसआई राजकुमार ने उसे काबू कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है