






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मार्च 2023। दहेज दानव के कारण उजड़ते घर और बिखरते परिवारों के मामले क्षेत्र में लगातार बढ़ रहें है। गांव उदरासर निवासी आशा उर्फ किरण पुत्री बद्रीप्रसाद ने जरिए इस्तागासा मामला दर्ज करवाते हुए अपने पति धर्मेन्द्र पुत्र लाभूराम सुनार व सास लालदेवी निवासी चौपड़ा बाड़ी गंगाशहर बीकानेर पर दहेज के लिए तंग परेशान करने का आरोप लगाया है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 6 वर्ष पूर्व धमेन्द्र से हुआ और पीहर वालों ने अपनी ओर से बढचढ कर दान दहेज दिया। परंतु पति व सास शुरू से ही कम दहेज के ताने देने लगे व 10 फरवरी 2023 को मारपीट करते हुए धक्के देकर घर से निकाल दिया। पिता सहित समाज के अन्य मौजिज नागरिकों ने समझाईश का प्रयास किया परंतु आरोपी नहीं माने और स्त्रीधन लौटाने से भी मना कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई बलवीरसिंह के सुपुर्द कर दी है।



