






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मार्च 2023। राज्य की कांग्रेस सरकार ने चिरंजीवी योजना के माध्यम से ईलाज की गारंटी देकर देश भर में मिसाल कायम की है। इस योजना का लाभ राज्य के सबसे बड़े वर्ग मध्यम वर्गीय परिवारों को मिल रहा है और आमजन के लिए यह वरदान साबित हो रहा है। ये बात कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मूलाराम भादू ने कही। भादू बुधवार को गांव बांदनु, कुचौर अगुनी, कुचौर आथुनी, बनिया, कलिया व उत्तमादेसर पहुंचे और अनेक स्थानों पर सभाएं की। भादू ने ग्रामीणों को भाजपा से सावधान रहने की बात कहते हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के हाथ का ही साथ देने की अपील की। भादू ने ग्रामीणों को अनेक योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए राहुल गांधी का प्रेम व सौहार्द का संदेश भी सुनाया। इस दौरान बादनु पूर्व सरंपच रामलाल घिंटाला, तोलाराम भूकर, गोपालाराम भोमिया, इमरताराम घिंटाला, बीरबल नाई, हुक्माराम स्वामी, लालाराम घिंटाला, रूपाराम घिंटाला, रामनिवास रिंटोड, सरपंच बनिया बनवारीलाल विश्नोई, परताराम रिंटोड़, मदनलाल गोदारा, रामनिवास रिटोड़, सुमेरराम रिटांड़, गिरधारीराम रिटोड़, रामस्वरूप रिटोड़, रामजस विश्नोई, छोटूराम मेघवाल, किशोरसिंह, जगदीश, रामेश्वरराम जाखड़ धर्माराम बांगड़वा, चुन्नीलाल मेघवाल, रामेश्वरलाल लुहार, सहीराम मेघवाल, पेमाराम मेघवाल, खिराजाराम नाई, गोपालराम नाई, भंवरलाल सारण सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहें।




