






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मार्च 2023। शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की दिन भर छोटी बड़ी खबरें एक साथ न्यूज ब्रीफ में। शुक्रवार को भाजपा ने नया प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत होने पर जश्न मनाया वहीं गांव कोटासर में स्थित करणी गौशाला में टीन शैड़ के लिए भामाशाह आगे आए है। कस्बे के आडसर बास में एक पत्नी की परिवाद पर पति को हवालात की हवा खानी पड़ी वहीं लूणकरणसर में आयोजित जाट समाज क्रिकेट प्रतियोगिता में श्रीडूंगरगढ़ विजयी हुआ है। आप भी पढ़ें ये सभी खबरें विस्तार से।
भाजपा ने मनाया जश्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मार्च 2023। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पर चितौडगढ़ सांसद सीपी जोशी को मनोनीत करने के बाद स्थानीय भाजपाईयों में खुशी का माहौल है। शुक्रवार को भाजपा के श्रीडूंगरगढ़ शहर मंडल, देहात मंडल, मोमासर मंडल, बापेऊ मंडल में कार्यकर्ताओं ने अलग अलग कार्यक्रम कर खुशियां मनाई। श्रीडूंगरगढ़ में शहर एवं देहात मंडल का कार्यक्रम शहर भाजपा कार्यालय में हुआ जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर, पटाखे छोड़कर खुशियां मनाई। यहां पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष महावीर प्रजापत सहित चेयरमैन मानमल शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़, महामंत्री महेश राजोतिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मांगीलाल राठी, पार्षद सत्यनारायण नाई, रजत आसोपा, युवा मोर्चा से भवानी प्रकाश तावणीयां सहित कई कार्यकर्ताओं ने एक दुसरे को मिठाईयां खिलाई। इसी प्रकार मोमासर मंडल का कार्यक्रम गांव आडसर में हुआ। जहां मोमासर मंडल अध्यक्ष गंगाधर शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि शिवभगवान ने पार्टी की मजबुती की बात कही। कार्यकर्ता सांवरलाल व्यास, विजय कुमार व्यास, नंदलाल व्यास, चैनसिंह राजपुरोहित, ओमप्रकाश व्यास, लिछमणदास स्वामी, श्यामसुन्दर स्वामी, संतलाल सोनी, ज्ञानाराम बावरी, मालाराम बावरी, सांवरमल नाई, रामस्वरूप नाई, ओंकार नाई, गोमदाराम नायक, हरिराम बावरी, सलीम, इकबाल, राजूराम तर्ड, भगवती प्रसाद लखारा, शंकरलाल लखारा, अशोक लखारा, दौलतराम सुथार, बीरबल स्वामी, शिव प्रसाद स्वामी आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार श्रीडूंगरगढ़ के बापेऊ मंडल के गांव कुचौर आथूनी में हुए जश्न के कार्यक्रम में बापेउ मंडल अध्यक्ष गिरधारीलाल गोदारा, जेठाराम रिंटोड, हरिराम मेघवाल, गोमद भाटिया, मल्लाराम मेघवाल, महेन्द्र जाट, सुनील, हड़मानाराम मेघवाल आदि कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।



पत्नी की शिकायत पर पति हवालात में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के आडसर बास निवासी पत्नी ने थाने पहुंच कर अपने पति पर तंग परेशान करने का आरोप लगाते हुए परिवाद दी। इस पर पुलिस ने पति किशनसिंह को थाने बुलाया। जहां पत्नी को देख कर पति आग बबुला हो गया तो पुलिस ने समझाईश की एवं नहीं मानने पर शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया।
जाट समाज क्रिकेट प्रतियोगिता में श्रीडूंगरगढ़ विजेता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निकटवर्ती कस्बे लूणकरणसर में जाट समाज क्रिकेट प्रतियोगिता महासंग्राम आयोजित किया गया। शुक्रवार को हुए प्रतियोगिता के फाईनल मैच में श्रीडूंगरगढ़ की फौजी क्लब टीम ने अर्जुनसर की कैप कोबरा टीम को 4 विकेटों से हराया और प्रतियोगिता में विजेता बनी। विजेता टीम को 41000 रुपए और चमचमाती ट्रॉफी से पुरस्कृत किया गया। श्रीडूंगरगढ़ के फौजी क्लब कप्तान रामनिवास आंवला को प्रतियोगिता में बेस्ट बॉलर ऑफ टूर्नामेंट का अवार्ड भी दिया गया।

गौशाला में टिन शैड़ के निर्माण हेतू आगे आए भामाशाह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मार्च 2023। क्षेत्र के गांव कोटासर में स्थित श्रीकरणी गौशाला प्रांगण में शुक्रवार को गणगौर के मौके पर भामाशाह सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। गौशाला के अग्रसिंह पड़िहार ने बताया कि गांव दुलचासर के हजारीमल मूंधड़ा ने गौशाला प्रांगण में गौमाता के आवास हेतू 40 गुना 40 फिट का टिन शैड़ बनवाने की घोषणा की एवं इस हेतू 2.51 लाख रुपए की राशी गौशाला को प्रदान की। इस मौके पर गौशाला कमेटी द्वारा मूंधड़ा को साफा, दुपट्टा, शॉल पहनाया गया एवं गोशाला का स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। इस दौरान ओमप्रकाश सोनी, बाबूलाल जाजड़ा, मालाराम सारण, मानसिंह राठौड़, अमरसिंह परिहार, किशोर सिंह रूपावत, जगदीश प्रसाद जोशी, ओमसिंह भाटी, हरिसिंह चौहान, मदनसिंह चौहान व दुसारणा सरपंच प्रतिनिधि शेरसिंह चौहान मौजूद रहे व गौसेवा के लिए मूंधडा का आभार जताया।




