






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मार्च 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र इन दिनों अपने अपने इष्ट के दरबार में दौड़ते हुए जाने एवं क्षेत्र से मन्नतों की ड़ाक अपने अपने इष्ट के दरबार में पहुंचाने का क्रम चल रहा है। गत दिनों जहां रूणीचा धाम एवं खाटू धाम तक गई डाक ध्वजाओं में बड़ी संख्या में जातरूओं ने भाग लिया वहीं अब माह के अंतिम रविवार को युवा श्रृद्धालूओं की टोलियां फिर से डाक ध्वजा लेकर रवानगी के लिए तैयार है।
सुबह 6 बजे निकलेगें खाटू श्याम के लिए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मार्च के अंतिम रविवार 26 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के आडसर बास खाटू श्याम मंदिर से सुबह 6 बजे सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम के मुख्य दरबार तक डाक ध्वजा जाएगी। श्रृद्धालूओं द्वारा सामूहिक रूप से आयोजित किए जा रह इस कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है एवं इस बाबत आडसर बास मंदिर में भी भव्य सजावटें की जा रही है। डाक ध्वजा में शामिल होकर दौड़ते हुए बाबा खाटू के दरबार तक अपनी मन्नतें पहुंचानें के लिए बड़ी संख्या में युवाओं ने अपना पंजीयन करवाया है।
देशनोक के लिए डाक ध्वजा की रवानगी 7 बजे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मार्च के अंतिम रविवार 26 मार्च को ही क्षेत्र के गांव कित्तासर बीदावतान में स्थित करणी माता मंदिर रोहिड़ा धाम से सुबह 7 बजे देशनोक करणी माता मंदिर तक भी डाक ध्वजा जाएगी। करणी माता के दर पर पहुंच कर अपनी प्रार्थनाएं रखने के लिए बड़ी संख्या में श्रृद्धालूओं ने अपना पंजीयन करवाया है एवं बड़ी संख्या में श्रृद्धालू मौके पर ही साथ जुडेंगें। इस यात्रा में कित्तासर से आते हुए श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर भी श्रृद्धालू शामिल होगें एवं घूमचक्कर से देशनोक तक जातरू जाएगेँ।



