






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मार्च 2023। अस्पताल के सामने शोर मचाकर अनेक नागरिकों व मरीजों को परेशान करना जुर्म है। पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ भी लगातार कार्रवाईयां करती है। सेरूणा थाने के हैड कांस्टेबल मनोज कुमार ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार शाम सरकारी अस्पताल के सामने ट्रेक्टर पर तेज आवाज में डेक बजाने पर 27 वर्षीय बनवारीलाल पुत्र तारनाथ निवासी लाछड़सर को गिरफ्तार कर लिया और डेक, स्पीकर भी जब्त कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच ईश्वरसिंह के सुपुर्द कर दी गई है।



