






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मार्च 2023। शुक्रवार को कस्बे में नगरपालिका की परंपरागत गणगौर की सवारी भी निकली। पालिका पुराने भवन से निकल कर मुख्य बाजार होते हुए गणगौर माताजी मंदिर पहुंची। आज जाटिया कुंआ पर 4.30 बजे फेरे होंगे। बाबूलाल सेवग परिवार द्वारा इस गणगौर को माथे पर लेकर घुमाया गया। गांव पूनरासर में पालाजी मंदिर से सिद्ध बास स्थित कुएं तक ग्रामीणों ने गणगौर की सवारी निकाली, बड़ी संख्या में महिलाओं ने गणगौर का पूजन किया व खोल भराई की। वहीं गांव उदरासर में भी गणगौर की सवारी निकली और बड़ी संख्या में महिलाओं ने गणगौर पूजन कर अखंड सौभाग्य की कामना की। गांव कल्याणसर सरपंच लालीदेवी के यहां गणगौर समारोह आयोजित हुआ। यहां प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने लिया उत्सव में भाग। श्रीडूंगरगढ़ में गली गली गणगौर पूजन किया व युवतियों के बड़े बड़े ग्रुप ने धूमधाम से गणगौर को कल शाम से देर रात ससुराल पहुंचाया। शुक्रवार शाम गणगौर पूजन पूर्ण हुआ। पूरे अंचल में सैंकड़ो परिवारों में गणगौर का उत्साह छाया रहा आप भी देखें पूरे अंचल से गणगौर पूजन के सुदंर फोटो।



























