May 21, 2026
0000000101010100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मार्च 2023। तय मानक से अधिक वजन लेकर ट्रक व डंपर सड़कों पर दौड़ते अक्सर नजर आते है। आज थानाधिकारी अशोक विश्नोई के निर्देशन में ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करते हुए एएसआई रविन्द्रसिंह की टीम ने बीदासर रोड पर 4 डंपरो को रूकवाया व जब्त कर लिया है। रविन्द्रसिंह ने टाइम्स को बताया कि तय मानक के अनुसार 28 टन वजन से डेढ़ गुना से भी अधिक 42 व 43 टन वजन इन डंपरों में भरा गया है। डंपरों में ग्रीट रोड़ी भरी है और पुलिस ने इन्हें थाने के बाहर खड़ा करवा लिया है। पुलिस ने परिवहन विभाग को सूचना दे दी है और परिवहन विभाग इन पर जुर्माना लगाएगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चार डंपर रूकवाए पुलिस ने, परिवहन विभाग को दी सूचना।