May 20, 2026
0000000101010100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मार्च 2023। आजकल हथियार के साथ फोटो खिंचवाने का युवाओं को खासा शौक चढ़ा है। अपराध की श्रेणी में आने वाले इस शौक पर इन दिनों एसपी तेजस्विनी गौतम ने लगाम कसने के आदेश सभी थानेदारों को दे दिए है। हेड कांस्टेबल भगवानाराम की टीम ने कार्रवाई करते हुए इंस्टाग्राम पर हथियार के साथ फोटो लगाने वाले युवक हजारीमल पुत्र केसराराम जाट निवासी मोमासर को गिरफ्तार कर लिया है।