






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मार्च 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में रेलवे ओवरब्रिज की मांग पर लंबे चला धरना तो आश्वासनों के बाद समाप्त कर दिया गया है लेकिन क्षेत्र में रेलवे अंडरब्रिज की मांग पर दो जगहों पर आंदोलनरत हो रहे किसानों को अभी भी उम्मीद है एवं लगातार आंदोलन को आगे बढ़ा रहे है। दुलचासर-सांवतसर मार्ग पर रेलवे अंडरब्रिज की मांग पर आंदोलनकारी दिल्ली पहुंचें एवं दूसरी और श्रीडूंगरगढ़-दुसारणा मार्ग पर अंडरब्रिज की मांग पर चल रहे धरने पर किसानों की मौजूदगी आज भी रही। पढ़ें दोनो आंदोलन की सामूहिक खबर।
सांसद व रेल राज्य मंत्री से मिलकर मांगपत्र सौंपा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुलचासर से सांवतसर मार्ग पर रेलवे अंडर बनवाने के आंदोलनरत किसानों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को दिल्ली पहुंचा और केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने बीकानेर सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, रेल राज्य मंत्री रावसाहिब पाटिल तथा दर्शना जरदोष को अपना मांगपत्र सौंपा। इस दौरान रेलवे अंडरब्रिज के अभाव में आम नागरिकों को होने वाली दिक्कतों, आए दिन होने वाले हादसों के बारे में विस्तार से बताया। इस पर अर्जुनराम मेघवाल ने भी यहां अंडरब्रिज बनाने की अनुशंषा रेल राज्य मंत्री को ही एवं रेल राज्य मंत्री पाटील ने शीघ्रता से मांग पूरी करवाने का आश्वासन दिया। आंदोलनकारियों के प्रतिनिधमंडल में ओमप्रकाश सोनी, पेमाराम महिया, बाबूलाल जाजड़ा, छैलूसिंह, कुशालसिंह राजपूत शामिल रहें।

दुसारणा अंडर ब्रिज की मांग को लेकर धरना जारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुसारणा अंडर ब्रिज की मांग को लेकर ग्रामीणों व किसानों का धरना लगातार जारी है। शनिवार को धरने के 57वें दिन धरनास्थल पर किसान रेखाराम बाना, हड़मान दुसाद, दौलतराम दुसाद, नारायण स्वामी, मुखराम बाना, विक्रम, रामकुमार चौधरी, शंकरलाल, हिम्मताराम ऊपनी, गंगाराम बाना, दुलनाथ बाना, भीख खां, भागीरथ भादू, मामराज सेरड़िया, चुन्नाराम गोदारा, मेघाराम सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें। सभी ने एकस्वर में मांग पूरी करने की अपील नेताओं व सरकारों से की एवं वाजीब व नियमानुसार मांग होने पर भी सुनवाई नहीं होने पर रोष जताया।




