May 20, 2026
88

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मार्च 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभांवित ग्रामीणों एवं यहां हुए विकास कार्यों के कारण जनता सरकार के प्रति आभार जता रही है और कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा में जनता साथ आकर गहलोत सरकार के प्रति अपना विश्वास भी जता रही है। यह बात कही क्षेत्र के पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने और मौका था शनिवार को क्षेत्र के पांच गांवों में शनिवार को निकाली गई हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा का। शनिवार को गोदारा की अगुवाई में ब्लॉक कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता क्षेत्र के गांव नौसरिया, मिंग्सरिया, धनेरू, बरजांगसर, बाडेला में पहुंचें एवं अभियान के कार्यक्रम किए। इस दौरान आयोजित नुक्कड़ बैठकों में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक गोदारा ने केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों, वादाखिलाफ और तानाशाही रवैए के कारण लोकतंत्र को हुए खतरे की बात कही। उन्होंने ग्रामीणों से देश में लोकतंत्र बचाने के लिए कांग्रेस का साथ देने का आह्वान किया। इस मौके पर घरों पर स्टीकर भी लगाए गए एवं राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का संदेश भी बताया। इन कार्यक्रमों के दौरान श्रीडूंगरगढ़ प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा, मीडिया प्रभारी राजेश मण्डा, नोसरिया सरपंच प्रतिनिधि पूर्णाराम राणा, बाडेला सरपंच प्रतिनिधि हेमाराम खिलेरी, जाखासर सरपंच प्रतिनिधि समुद्रराम सारण, बरजांगसर सरपंच प्रतिनिधि रामनारायण नाथ, बाना सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश बाना, रिड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़, पूर्व सरपंच राधादेवी, नेताराम गोदारा, श्रीराम रेवाड़ धनेरू, महावीर पारीक, तोलाराम नाई, ओमप्रकाश, लिखमाराम मेघवाल, पंच जुगलाल, किशनाराम पडिहार, लालाराम भाकर, पदमाराम बावरी, सोहनदास स्वामी, सांवरमल सुथार, गिरधारी जोशी, चतराराम नायक, हजारी सिंह, रामूराम पूनिया, अन्नानाथ सिद्ध, किशननाथ, रामेश्वरलाल मेघवाल, सांवरमल सैनी, बालाराम स्वामी, परमेश्वर, रामूराम, शिव स्वामी, राकेश बोहरा, मनोज पारीक, मनोज पोटलिया, रामरख नाई, सुखराम नाथ, केदारनाथ, गोपालाराम सियाग, गणेशाराम, ओमप्रकाश गोदारा, मघाराम, राजूनाथ, पूरखाराम मेघवाल, मांगीलाल मेघवाल, ओमप्रकाश सियाग, पूर्णनाथ, गणेश नाथ, ओमनाथ, रामनिवास, त्रिलोकनाथ, मेघाराम सियाग, प्रहलादनाथ, मांगनाथ, कृष्णाराम सारण, देवीलाल गोदारा, श्रवणसिंह राठौड़, नानूराम गोदारा, लिछमाराम ढाका, गोपालसिंह राठौड़, मालाराम प्रजापत, चोखाराम ढाका, तिलोकाराम प्रजापत, श्रवणराम मेघवाल, सुखसिंह हसांवत, दुलाराम ज्याणी, रामचंद्र गोदारा, हनुमानाराम पूनियां, भागीरथ रेवाड़, रेखाराम रेवाड़, डांवाराम पंच, भींवाराम मेघवाल, सुरेश सिंह, नानूराम सारण सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता, सर्मथक एवं ग्रामीण मौजूद रहे