May 20, 2026
88

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मार्च 2023। शनिवार की न्यूज ब्रीफिंग में पढ़ें क्षेत्र की छोटी-बड़ी खबरें एक साथ

अंतिम रविवार को होगा समरसता यज्ञ, 51 जोडे देगें भेदभाव समाप्ती का संदेश।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मार्च 2023। सेवा भारती समिति द्वारा माह के अंतिम रविवार को खंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सहमंत्री कुंभाराम घिंटाला ने बताया कि सावित्री देवी जुगल किशोर मूंधड़ा बालिका सेवाकुंज में आयोजित इस समरसता यज्ञ कार्यक्रम में विभिन्न समाज, समुदायों के 51 जोड़ों द्वारा आहुतियां दी जाएगी और समाज में व्याप्त जातीय भेदभाव की समाप्ति का संदेश देगें। सुबह 8.00 बजे होने वाले इस कार्यक्रम में अतिथि रूप में तारातरा मठ के महंत प्रताप पूरी महाराज एवं सेवा भारती के प्रांत सेवा प्रमुख नटवर कुमार का सानिध्य रहेगा।

तोलियासर के युवक का हुआ इनकम टैक्स में सलेक्शन, हुआ अभिनंदन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मार्च 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के बीच बाजार पशु आहार की दुकान में कार्य करते करते खाली समय में अपने लक्ष्य को पाने का जुनुन रखते हुए गांव तोलियासर के युवक सचिन राजपुरोहित का एसएससी के माध्यम से इनकम टैक्स में सलेक्शन हुआ है। सचिन की आल इंडिया 1628वीं रैंक रही एवं अंतिम चयन में उन्हें गोआ में इनकम टैक्स में ज्वाईनिंग मिलेगी। गांव के युवक की इस सफलता पर उसके बाल्यकाल के स्कूल सरस्वती विद्या मंदिर में अभिनंदन किया गया। शिक्षक पवन व्यास, उमेश व्यास, गांव के युवा अजीतसिंह, राजवीरसिंह, बाबूसिंह, कमलसिंह, करणसिंह आदि ने ढ़ोल नगाड़े आदि बजा कर खुशियां मनाई एवं ढोल नगाड़े बजा कर गांव के युवा का अभिनंदन किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। व्यापारिक सक्रियता के साथ पढ़ कर इनकम टैक्स में सफल होने पर गांव के युवा का अभिनंदन किया तोलियासर के युवाओं ने।

जारी है भाजपाईयों का जश्न।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मार्च 2023। चितौडगढ़ सांसद सीपी जोशी के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशियों का दौर जारी है। भाजपा के श्रीडूंगरगढ़ देहात मंडल संयोजक महेन्द्रसिंह की अगुवाई में गांव पूनरासर में जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर, पटाखे छोड़कर खुशियां मनाई तथा सीपी जोशी को पार्टी का मजबूत स्तम्भ बताते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।  इस दौरान भाजपा मंडल महामंत्री जगदीश पारीक, लालूराम नायक, रणवीर सिंह, ओमनाथ पूनरासर, लालाराम ज्यानी, बेगनाथ ज्याणी, मुनिनाथ, मुरलीधर पारीक, कोडाराम चाहर, लालचंद लखासर, मघाराम, हुकमाराम, महावीर, नारायणनाथ ज्याणी, गोपालसिंह, परमवीर सिंह, नारायण सिंह तंवर, मानवेंद्र तंवर, हीरापूरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनरासर मंदिर प्रांगण में खुशियां मनाते भाजपाई।