May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-03-26 at 8.09.40 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मार्च 2023। गांव बेनीसर फांटा के पास आज आर्यस्थली विद्यापीठ का उद्घाटन तारातर मठ के महंत प्रतापपुरी जी महाराज ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। महाराज ने कहा कि ये विद्यापीठ बालक के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करने की ओर अपनी समर्पित सेवाएं देगा व क्षेत्र में शिक्षा के साथ नैतिक चरित्र के निर्माण का कार्य हो सकेगा। वे राष्ट्रचिन्तन से ओतप्रोत भावी जीवन के लिए तैयारी कर सकेंगे और ये विद्यापीठ शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्र यज्ञ साबित होगा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता दार्शनिक आचार्य प्रशांत शर्मा ने ओजस्वी विचार रखते हुए उपस्थित जनसमूह को शिक्षा का अर्थ समझाया। आचार्य ने कहा कि शिक्षा के बिना मनुष्य पशु है और भ्रष्ट आचरण कारण अशिक्षा ही है क्योंकि उसकी डिग्रीयों में शिष्टाचार की शिक्षा छूट गई होती है। व्यक्ति आईएएस, आरएएस, डॉक्टर, इंजीनियर बनने से पहले मनुष्य बन सकें और ये मनुष्य निर्माण का यज्ञ हमारे गुरूकुल पद्धति की शिक्षा व्यवस्था में होती है। महंत प्रतापपुरी जी व आचार्य प्रशांत ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में हो रहें इस प्रथम प्रयास के लिए संस्थापक शिव स्वामी को शुभकामनाएं दी। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता धर्माराम खिलेरी, नत्थूराम डोगीवाल व बेनीसर सरपंच प्रतिनिधि बीरबल गोदारा ने की। शिक्षाविद् राधेश्याम स्वामी ने विषय प्रस्तुत किया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन से आयोजन प्रारंभ हुआ। शिव स्वामी ने सभी का स्वागत कर आभार जताया।
अनेक मौजिज नागरिक शामिल हुए, ग्रामीणों ने की सराहना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समारोह में राजस्थान हाईकोर्ट के एडवोकेट वेदपाल शास्त्री, आर्य प्रतिनिधि सभा के पूर्व मंत्री देवेन्द्र शास्त्री, गुरूकुल झज्झर के वेद गायक दीपक शास्त्री, उड़ीसा से आए वेद दार्शनिक आचार्य उत्तम आर्य, भिवाणी के आचार्य सुरेन्द्र आर्य, आर्यवीर दल के प्रांतीय मंत्री राजूराम गोदारा शामिल हुए व गुरूकुल पद्द्धति पर आर्यस्थली विद्यापीठ का प्रारंभ करने पर अमित आर्य को बधाई दी। इस दौरान समारोह में भाजपा देहात जिलाध्यक्ष जालमसिंह भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार, भाजपा नेता विनोदगिरी गुसाईं, भारतीय किसान संघ के तोलाराम जाखड़, सवाई सिंह, किशनाराम गोदारा, विक्रमसिंह सत्तासर, हेमनाथ जाखड़, हनुमान व्यास, आशीष जाड़ीवाल, लकेश चौधरी, शिव तावणियां, महेश राजोतिया, भवानी तावणियां, श्याम सारस्वत, कोडाराम भादू, छात्रनेता मांगीलाल गोदारा सहित अनेक भाजपाई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहें। आर्यस्थली की ओर से सभी का साफा व ओम का दुपट्टा पहनाकर सभी का सम्मान किया गया। इस दौरान लखासर सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन खिलेरी, बेनीसर सरपंच प्रतिनिधि बीरबल गोदारा, धनेरू सरपंच मोहन स्वामी, पूर्व सरपंच श्रवण कुमार भी उपस्थित रहें व इनका सम्मान किया गया। समारोह में सेसोमू कॉलेज के सुभाष शास्त्री, जेपीएस स्कूल के कुंभाराम घिंटाला, व्यवसायी बजरंग भांमू, ओशो जिज्ञासु सिद्ध, राधेश्याम, गंगाराम जाखड़, बलाराम डोगीवाल, धर्माराम खिलेरी, रामचंद्र गोदारा, भागुनाथ हुड्डा, गोपाल जाखड़, सुरजनाथ कलवानियां, लिखमानाथ सिद्ध, अमरचंद्र प्रजापत, प्रेमसिंह राठौड़, बेगाराम गोदारा, भंवरलाल डोगीवाल, गोविंदराम जाखड़, डालचंद सिद्ध, नौरंगराम नायक, मुन्नीराम नायक, मुन्नीराम मेघवाल, मूलाराम खिलेरी, जीतूराम खिलेरी, डूंगरराम प्रजापत, गणेश पोटलिया, भंवरलाल खिलेरी, मूलदास स्वामी, देवीलाल मेघवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व मातृशक्ति ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बेनीसर फांटा के पास आर्यस्थली विद्यापीठ का उद्घाटन, बड़ी संख्या में शामिल हुए ग्रामीण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तारातर मठ के महंत प्रतापपुरी जी महाराज ने शिक्षा के क्षेत्र में इसे नई क्रांति बताया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दार्शनिक आचार्य प्रशांत शर्मा ने बताया गुरूकुल पद्धति शिक्षा का महत्व।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आचार्य शर्मा ने आधुनिक माता पिता को सचेत होने का आह्वान करते हुए आने वाली पीढ़ी को मनुष्य बनाने की प्रेरणा दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संस्था के अमित आर्य को ओम का प्रतिक चिह्न देकर सम्मानित किया महंत जी सहित अतिथियों ने, दी शुभकामनाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समारोह में दूर दूर से शामिल हुए अनेक आचार्य।