






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मार्च 2023। श्रीडूंगरगढ़ सहित आस पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में प्रवासी नागरिक देश के विभिन्न शहरों में रहते है और इन सभी के लिए आने वाली गर्मियों की छुट्टियों में अपनी जन्मभूमि आने और वापस जाने के लिए रेलवे टिकटों की खासी समस्याएं रहती है। लेकिन रेलवे ने गर्मियों में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए 8 ट्रेनों में डब्बे बढ़ाए है एवं प्रतिदिन चलने वाली इन गाडियों में डब्बे बढ़ाने से प्रतिदिन सैंकड़ों यात्रियों की टिकटें कन्फर्म होने की सुविधा मिल सकेगी। यात्राओं से जुड़ी समस्त व्यवस्थाओं को एक क्लिक पर उपलब्य करवाने वाले श्रीडूंगरगढ़ शहर के स्टार्टअप चोखी यात्रा डाट काम के महेश बोहरा ने बताया कि गाड़ी संख्या 22471 बीकानेर से दिल्ली में 1 अप्रेल से 30 अप्रेल तक एवं गाड़ी संख्या 22472 दिल्ली से बीकानेर में 3 अप्रेल से 2 मई तक तीन स्लीपर क्लास के डब्बे बढ़ाए गए है। इसी प्रकार गाडी संख्या 22475 हिसार से कोयम्बटूर 5 अप्रेल से 26 अप्रेल तक एवं 22476 कोयम्बटूर से हिसार में 8 अप्रेल से 29 अप्रेल तक 1 डब्बा सैकण्ड एसी का, गाडी संख्या 14707 बीकानेर से दादर में 1 अप्रेल से 30 अप्रेल तक, 14708 दादर से बीकानेर तक में 2 अप्रेल से 1 मई तक 3 स्लीपर क्लास डब्बे, गाडी संख्या 12495 बीकानेर से कोलकाता में 6 अप्रेल से 27 अप्रेल तक एवं 12496 कोलकाता से बीकानेर में 7 अप्रेल से 28 अप्रेल तक एक डब्बा र्थड एसी का, गाडी संख्या 20471 बीकानेर से पुरी में दो अप्रेल से 30 अप्रेल तक एवं 20472 पुरी से बीकानेर में 5 अप्रेल से 3 मई तक एक थर्ड एसी डब्बा, गाडी संख्या 22473 बीकानेर से बान्द्रा टर्मिनस में 3 अप्रेल से 24 अप्रेल तक एवं 22474 बान्द्रा टर्मिनस से बीकानेर में 4 अप्रेल से 25 अप्रेल तक एक थर्ड एसी का डब्बा, गाडी संख्या 14723 भिवानी से कानपुर में एक अप्रेल से 30 अप्रेल तक एवं कानपुर से भिवानी में 2 अप्रेल से 1 मई तक 1 स्लीपर क्लास डब्बा, गाडी संख्या 14701 श्रीगंगानगर से बान्द्रा टर्मिनस में 1 अप्रेल से 30 अप्रेल तक एवं बान्द्रा टर्मिनस से श्रीगंगानगर के लिए 3 अप्रेल से 2 मई तक एक स्लीपर क्लास डब्बा बढ़ाया गया है। बोहरा ने बताया कि रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार सभी डब्बों में वृद्धी एक बार अस्थाई ही की गई है लेकिन फिर भी अप्रेल की छुट्टियां गांव में बिताने वाले परिवारों को इससे खासी राहत मिलेगी।



