






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मार्च 2023। राजस्थान दिवस पर आज रामनवमी श्रीडूंगरगढ़ में हिंदुत्व का सफलतम आयोजन हुआ। आयोजन में हजारेां नर नारी शामिल हुए और झूमते गाते धर्मयात्रा निकाली गई। यात्रा में रामभक्त उमड़ पड़े और ताल मैदान से रानी बाजार होते हुए सैंकड़ों नागरिकों ने जय श्री राम के नारे लगाए। मुख्य बाजार से होते हुए घुमचक्कर रोड से रैली शहीद हेमू कालानी पार्क में पहुंची। पूरे बाजार सहित उपखंड ही नहीं जिले तक यात्रा की चर्चाएं पहुंच गई है और सभी एक स्वर में श्रीडूंगरगढ़ में इसे आज तक का सफलतम आयोजन मान रहें है। हर घर धर्मयात्रा की चर्चा पहुंच गई है। श्रीडूंगरगढ़ के कालूबास, मोमासर बास, आड़सर बास, बिग्गाबास, प्रताप बस्ती, सिंधी कॉलोनी, वाल्मीकि बस्ती सहित सभी इलाकों व बस्तियों से, आस पास के अनेक गांवो से बड़ी संख्या में नागरिक धर्मयात्रा में शामिल हुए।

















