






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मार्च 2023। श्रीडूंगरगढ़ शहर में धर्मयात्रा के आयोजन को देखकर हर नागरिक अंचभित हो गए। यात्रा की पूर्णाहुति शहीद हेमू कालाणी पार्क में हुआ जहां महंत सच्चिदानंद महाराज ने रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए श्रद्धालुओं को रामभक्ति का बीड़ा उठाने की बात कही। संत ने कहा कि सनातन धर्म की धूरी राम है और राम के गुणों से प्रत्येक श्रद्धालु को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राम ने वन गमन के दौरान जिस सामाजिकता और सौहार्द का परिचय दिया वह आज भी प्रांसगिक है। परंतु जब लंकापति ने अधर्म धारण किया तो राम ने वीरता पूर्वक उसका सर्वनाश भी किया। संत ने धर्मयात्रा के आयोजक विहिप व बजरंग दल व मातृशक्ति को विशाल आयोजन के लिए बधाई भी दी। इस दौरान विहिप जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी ने कहा कि भारत एक जीता जागता राष्ट्र है और हम सब उसके उपासक है। हमारा भगवा रंग शांति, प्रेम, बलिदान और स्वाभिमान का प्रतिक है। प्रत्येक हिंदु इस रंग की छत्रछाया में अपने मनों में वीरता व सौहार्द को धारण करता है और इस विशाल यात्रा का शांतिपूर्ण आयोजन हमारी मैत्री का परिचय है। उन्होंने कहा कि परंतु धर्म व देश पर आंच आई तो ये सारी शक्ति एकजुट होकर जवाब देने को भी तैयार मिलेगी। इस दौरान बजरंग दल के राजस्थान संयोजक किशन प्रजापत, विभाग मंत्री विनोद सैन, तहसील अध्यक्ष भंवरलाल दुगड़ मंच पर उपस्थित रहें। धर्मयात्रा संयोजक श्यामसुदंर पारीक ने यात्रा में भाग लेने वाले सभी रामभक्तों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन जिला धर्मजागरण प्रमुख कैलाश पालीवाल ने किया। इस दौरान विहिप के प्रखंड मंत्री संतोष बोहरा, बजरंग दल के प्रखंड संयोजक नवरत्नसिंह राजपुरोहित, नगर अध्यक्ष गणेश जांगीड़, प्रखंड सहसंयोजक वासुदेव सारस्वत व हनुमान घिंटाला सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहें। बजरंग दल के प्रत्येक वार्ड से वार्ड प्रमुख सहित पूरी टोलियां व विहिप के सभी कार्यकर्ता पूरी तरह से सक्रिय रहें व अनेक दायित्व निभाए।












