






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अप्रैल 2023। श्रीडूंगरगढ़ वासियों के लिए काम की खबर पट्टों का नियमन होने के बारे में आई है। आज विधायक गिरधारीलाल महिया ने स्थानीय प्रशासन को वन विभाग की भूमि को आबादी भूमि में परिवर्तित कर आमजन को पट्टे जारी करने के लिए सिफारिश की है। महिया ने खसरा नम्बर 115, 684,686, 1285/1049, बीड़ भूमि तथा 118, 119, 561, 721, 724, 726, को वन विभाग के नाम से निकाल कर नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ के नाम दर्ज करने की कार्रवाई करने के लिए उपखंड अधिकारी से कहा है। महिया ने बताया कि इन खसरों में सघन आबादी निवास कर रही है और इन खसरों के आबादी भूमि में तब्दील होने से इन खसरों में बसे हुए नागरिकों को राहत मिल सकेगी। राज्य सरकार की मंशानुसार आमजन को पट्टा जारी हो सकेगा और असहाय लोगों के घरों का नियमन किया जा सकेगा। विधायक ने इस संबंध में शीघ्र प्रस्ताव बनाकर भिजवाने की प्रशासन से बात कही है।
बड़ी राहत, अब पट्टे बनेंगे 30 सितम्बर तक, 6 माह के लिए अवधि बढ़ी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आमजन के लिए एक ओर बड़ी खबर जयपुर से आई है। प्रशासन शहरों के संग अभियान-2021 की अवधि 31-03-2023 से 30-09-2023 तक बढ़ा दी गई है। प्रमुख शासन सचिव कुंजीलाल मीणा ने आदेश जारी कर अभियान की समस्त छूट/शिथिलताएं/ दरें एवं शक्तियों का प्रत्यायोजन यथावन रखते हुए शिविरों का पुन आयोजन करने के आदेश दिए है।



