May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अप्रैल 2023। कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा की अगुवाई में शनिवार को क्षेत्र के गांव जैसलसर, अभयसिंहपुरा व सातलेरा में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान गोदारा सहित कांग्रेसी नेताओं ने इन गांवों में पदयात्रा निकाली एवं पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारियां दी। इस दौरान आयोजित सभाओं में वक्ता के रूप में प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए लोकतंत्र बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान लखासर सरपंच गोवर्धन खिलेरी, विमल भाटी ने भी उद्बोधन दिया एवं पार्टी हित में एकजुटता का आह्वान किया। इस दौरान प्रधान कोटे से गांव जैसलसर की गोशाला में बनाए गए टिन शेड, दीवार, कमरे, स्कूल में मुख्य गेट, पंचायत भवन, अभयसिंहपूरा स्कूल की दीवार एवं सातलेरा में ट्यूबवैल व स्कूल का मुख्य गेट का उद्धघाटन किया गया। इस दौरान पंचायत भवन के लिये भूमि दान दाता ठाकुर सवाई सिंह राजपूत का अभिनंदन किया गया। मीडिया प्रभारी राजेश मंडा ने बताया कि जैसलसर सरपंच प्रतिनिधि भीखाराम जाखड़ ने सभी का आभार जताया व रामसरा सरपंच लक्ष्मण जाखड़, धीरदेसर चोटियान सरपंच रामचन्द्र चोटिया, पार्षद श्याम दर्जी, रमेश बासनीवाल, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि ओमप्रकाश सारण, चांदराम चाहर, हनुमान गिरी, नौरंगराम चाहर, धन्नाराम चाहर, कानाराम चाहर, भगवानाराम, चंद्राराम चाहर, भंवरसिंह, भंवरसिंह राठौड़, भैराराम चाहर, रामप्रताप चाहर, हनुमानराम, सहीराम मेघवाल, केसराराम जाखड, मोटाराम मेघवाल, मांगीलाल शर्मा, देवाराम गोदारा, पप्पूराम, रूपाराम बेनीवाल, भंवरलाल सुथार, मोहनराम नाई, भगवानराम नाई, चैनसिंह, उदेसिंह, नानू गिरी, गिरधारी गिरी, भंवरसिंह, डूंगरसिंह, ऊंकार गिरी, बजरंग गिरी, मदन नाई, भंवरलाल नाई, स्वरूपसिंह राजपूत, महावीर सिंह, पोकरराम चाहर, रेवंतसिंह, नरपत सिंह, बाल दास, रामचंद्र, हुकमनाथ सिद्ध, कुंभाराम जाखड़, सरजीत जाखड़ सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों को संबोधित करते मंगलाराम गोदारा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आईटी सेल जिलाध्यक्ष विमल भाटी ने बताई मोदी सरकार की साजीश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पंचायत भवन के लिए भूमि दानदाता का किया गया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांवों में निकाली पदयात्रा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम में मंचस्थ अतिथि।