






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अप्रेल 2023। रविवार 2 अप्रेल को जिले भर के थानों में दर्ज सभी आपराधिक मुकदमों की खबरें आप पढें एक साथ एक नजर में और रहें सतर्क व सावधान।
दादी के कान से लोंग छीनकर भागा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गंगाशहर थाना में 23 वर्षीय मदन पंवार पुत्र राजकुमार जाति माली उम्र 23 साल निवासी सरकारी स्कुल के पास श्रीरामसर ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि मेरी दादी छोटा देवी घर से प्लॉट की तरफ जा रही थी कि एक अज्ञात मोटरसाईकिल सवार ने उन्हें जबरन रोका। युवक ने एक कान का लोंग छीनकर भाग गया जिससे उनके कान में चोट आई है। आस पास के लोगों ने युवक का पीछा करने का प्रयास किया परंतु युवक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल लक्ष्मण नेहरा को सौंप दी है।
भाई ने भाई को शराब की बोतलों से वार कर बेहोश किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटगेट थाना में 28 वर्षीय भुवनेश देवङा पुत्र बजरंगलाल माली निवासी बीदासर बारी बीकानेर ने अपने भाई आनंद के खिलाफ मारपीट करने का धमकाने का आरोप लगाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी शराम के नशे में रहता है और गाली गलौच करते हुए 28 मार्च की रात साढे दस बजे गाली गलौच करने लगा व हाथापाई करने पर उतर गया। आरोपी ने शराब की खाली बोतलों से तीन बार वार किया जिससे वह बेहोश हो गया। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच एएसआई कुलदीप सिंह को सौंप दी है।
नशे में गौवंश को मारी टक्कर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेएनवीसी थाने में 29 वर्षीय धनपत मारू पुत्र मगाराम मारू निवासी गंगाशहर ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए शिवबाड़ी चौराहे पर रविवार दोपहर करीब ढाई बजे शराब के नशे में चालक ने एक अज्ञात वाहन से आश्रित व निराश्रित गौवंश को टक्कर मार दी। जिससे एक गर्भवती सहित दो गायों की मौत हो गई और दो गौवंश घायल हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल धर्मवीर को दी गई है।
दो मोटरसाइकिलें भिड़ी, एक बालक की मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 26 मार्च को कच्छावा फार्म हाउस के सामने दो मोटरसाइकिलें भिड़ गई व एक बालक की दौराने ईलाज मौत हो गई। गंगाशहर थाना में करणीसिंह पुत्र शिवनाथ सिंह जाति राजपुत निवासी सुरधणा पडिहार ने बताया कि उसके भाई व उसके पुत्र को एक मोटरसाईकिल चालक ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनको टक्कर मारी। जिससे मेरे भाई व उसके पुत्र को चोटें लगी तथा उसके पुत्र की दौरान ईलाज मृत्यु हो गई। मामले की जांच हैड कांस्टेबल हेतराम को दी गई है।
दो जनो के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नापासर थाने में मामला दर्ज करवाते हुए दीपाराम पुत्र अन्नाराम जाट निवासी राजेरा ने बाबूलाल पुत्र कानाराम, हेतराम पुत्र छगनाराम निवासी राजेरा के खिलाफ रास्तो रोक कर मारपीट करने व जेब से 3000 रूपए निकाल लेने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल सुरजाराम को सौंपी गई है।
दो मोटरसाइकिल भिड़ी, बालक की मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लूणकरणसर थाने में पृथ्वीराज पुत्र सुरजाराम विश्नोई निवासी ढाणी लक्ष्मणीनारायणसर ने मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि मेरा भाई देवीसिंह व उसका पुत्र मोटरसाईकिल से गांव जा रहे थे और सामने से आ रही मोटरसाइकिल चालक ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। दुर्घटना में मेरा भाई बुधराम घायल हो गया व उसका पुत्र धीरेन्द्र की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल गजेन्द्रसिंह के सुपुर्द की।
गाली गलौच कर जाति सूचक गालियां देने का आरोप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाने में गांव देसलसर गांव के 18 वर्षीय गोरधनराम पुत्र जगदीश मेघवाल ने इसी गांव के आरोपी बजरंगलाल व चोखाराम जाट के खिलाफ 1 अप्रेल को मारपीट करने, पत्थर फेंकने, जाति सूचक गालियां देने व धमका कर दहशत फैलाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ नोखा भवानीसिंह को सौंप दी है।
पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज।
श्रीडूगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाने में छगनलाल पुत्र शोभाराम नायक ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ लापरवाही व गफलत में चलाते हुए उसके पुत्र ओमप्रकाश को टक्कर मार देने का मामला दर्ज करवाया है। जांच एएसआई जेठाराम को दी गई है।
पूगल में कर्मचारियों सहित कईयों पर 420 का आरोप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूगल थाने में रामसिंह पुत्र किशनसिंह ने तहसील कार्यालय के कई कर्मचारियों सहित अनेक जनों के खिलाफ उसकी भूमि को फर्जी कागजात से अपने नाम करवा लेने का मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि पूगल अल्लादित्ता पुत्र गुलाम रसूल, मनीष कुमार पुत्र लालाराम भार्गव, चंद्रप्रकाश पुत्र धर्मचंद जीनगर निवासी पूगल, मुनसब अली पुत्र छणकूखां निवासी चक 12 केजेडी तथा तलसीलदार पूगल, पटवारी हल्का करणीसर भाटियान, उपपंजीयक पूगल सहित एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच एएसआई जेठाराम को सौंप दी गई है।
धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूगल थाने में राजेश सैन पुत्र डूंगर सैन निवासी पूगल ने अलबसाया पुत्र ममदू खां व चार पांच अन्य जनों के खिलाफ धार्मिक गाली गलौच कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच थानाधिकारी विकास विश्नोई को सौंपी गई है।
आईजीएनपी के इंजीनियर ने करवाया मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बज्जू थाना में नरेन्द्र कुमार माथूर पुत्र शिवशंकर माथूर नौकरी हाल सहायक अभियंता रेगुलेशन उपखंड आईजीएनपी बज्जू ने सतनामसिंह पुत्र महेन्द्रसिंह निवासी आडी 880 ने नहर के पटडें को तोड़कर पानी की चोरी की। पुलिस ने मामला दर्ज जांच थानाधिकारी भूपसिंह को सौंप दी गई है।



