






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अप्रेल 2023। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मूलाराम भादू की अगुवाई में अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता आज क्षेत्र के गांव लिखमीसर उत्तरादा व लिखमीसर दिखणादा पंहुचे। भादू ने कहा कि क्षेत्र में चिरंजीवी योजना से जुड़ने के प्रति रूझान कम नजर आ रहा है जो कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि ग्रामीणों को जागरूक करें और उन्हें चिरंजीवी से जुड़ने के लिए प्रेरित करें। भादू ने गांव में अनेक स्थानों पर आयोजित सभाओं में कहा कि चिरंजीवी राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना है जिसमें राज्य सरकार बीमारियों पर होने वाले खर्च का वहन करेगी। जिसमें 25 लाख ईलाज व 10 लाख का बीमा कवर देने का प्रावधान है। इस दौरान भादू ने हाथ से हाथ जोड़ो योजना का संदेश दिया व केन्द्र में सत्ता में बैठी भाजपा को आमजन का दुश्मन बताया। उनके साथ लूणाराम जाखड़, भंवराराम भुंआल, भंवराराम ज्याणी, भानीराम भुंआल, रेवंतराम ज्याणी, रामरख कुकणा, लेखराम डेलू, रामप्रताप डेलू, रामलाल डेलू, लिछमणराम कूकणा, भंवरलाल डेलू, हेमाराम डेलू, प्रभुराम कूकणा, शऊराम डेलू, नानूराम सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।




