May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अप्रेल 2023। साहित्यकार श्याम महर्षि ने महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को जीवन में कड़ी मेहनत व लगन से अपने भविष्य को संवारने पर ध्यान देने की सीख दी। मौका था श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के विद्यार्थी मोहन पूनिया का चयन महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय की सॉफ्टबॉल टीम में होने पर प्रबंधन समिति द्वारा उनका सम्मान करने का। उपसचिव रामचंद्र राठी ने पूनिया को बधाई दी। व्याख्याता विनोद सुथार व खेल कोच मुकेश जांगिड़ ने बताया कि पूनिया विश्वविद्यालय की टीम में चंडीगढ़ में खेलेंगे। उन्होंने बताया कि इस सत्र में पांच प्रतिभाओं का विश्वविद्यालय स्तर पर चयन हो चुका है। उन्होंने जानकारी दी कि महाविद्यालय की क्रिकेट टीम महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में भी विजेता रही है। छात्र मोहन पूनिया ने प्रबंधन समिति का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ महाविद्यालय प्रबंधन समिति ने किया मोहन पूनिया का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिशु भारती संस्थान में मनाया महावीर जन्म जयंती।

शिशु भारती शिक्षण संस्थान में महावीर स्वामी को याद किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिशु भारती शिक्षण संस्थान में आज भगवान महावीर की 2622वीं जन्म जयंती मनाई गई। प्रधानाध्यापक सुभाष सिद्ध बाना ने छात्र छात्राओं को भगवान महावीर की शिक्षाओं के बारे में जानकारी देते हुए सत्य के मार्ग पर चलने की बात कही। बाना ने विद्यार्थियों को सबसे हंसकर, मिल जुल कर रहने, दूसरों की मदद करने की सीख दी। शाला निदेशक प्यारेलाल ढूकिया ने बताया कि अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए अहंकार के त्याग की बात समझाई। इस दो अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।