May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अप्रेल 2023। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार बीती रात पूरे अंचल में मौसम की मार पड़ी और क्षेत्र के अनेक गांवों में तेज हवाओं, गर्जना के साथ तेज बरसात हुई तो कहीं ओले भी गिरे। करीब पौने 11 बजे रीड़ी से बालाजी मंदिर नोसरिया तक बड़े बड़े ओले गिरे और सड़के ओले से पट गयी। मोमासर में भी मामूली ओले गिरने के बाद बरसात हुई। गांव कल्याणसर पुराना, पूनरासर, सोनियासर के बासों में मूसलाधार बारिश हुई। गांव की गुवाड़ में पानी भर गया और सरसों के खले भीग गए। कल्याणसर में भरे पानी से गुवाड़ से गुजरना मुश्किल हो गया है। लिखमादेसर में भी बरसात हुई और अनेक किसानों को भारी नुकसान हुआ है। श्रीडूंगरगढ़ में भी साढ़े दस बजे बाद बरसता हुई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मणकरासर में जमकर बरसात हुई और गांव की गुवाड़ में पानी भर गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिखमादेसर सहित अनेक गांवों में किसानों की कटी कटाई फसलें बर्बाद हो गयी है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खेतों में एकत्र करने से पहले भीगी फसलें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी व सोनियासर में चमकी बिजलियां, बरसे बादल।