May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अप्रेल 2023। झंवर बस स्टैंड पर कुछ देर पहले एक यूपी नम्बर की वैन टायर फटने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। वैन में चार जने सवार थे जिनमें से 2 महिलाएं व एक पुरूष घायल हो गए है। वैन सवार विद्यावती 65 साल, इरफान 45 साल, भूरी 32 साल घायल हुए है जबकि एक सवार सुरक्षित है। आस पास के नागरिक मदद को दौड़ पड़े और दुर्घटना में एक जना घायल हुआ है। घायल को आपणो गांव सेवा समिति की एम्बुलेंस में अस्पताल पहुंचाया गया है। सभी सवार यूपी निवासी है और कैंसर से पीड़ित होने के कारण बीकानेर दवाई लेने जा रहे थे।