






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अप्रेल 2023। मंगलवार को बिग्गा बास के 20 शाहरूख पुत्र रूस्तम काजी ने थाने पहुंच कर अपनी बाइक चोरी का मामला दर्ज करवा थानाधिकारी से बाइक बरामद करवाने की मांग की है। शाहरूख ने पुलिस को बताया कि 05 फरवरी को रात 9.30 बजे वह देवनारायण कॉलोनी में स्थित एक शादी समारोह में गया था। वहां पार्किंग में मोटरसाइकिल खड़ी कर शादी में अंदर गया और कुछ देर बाद घर जाने के लिए वापस आया तो बाइक अपनी जगह पर नहीं थी। आस पास पता किया परंतु नहीं मिली और बाइक अज्ञात चोर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार को सौंप दी।



